नेपियर घास की खेती कैसे करे | Napier Grass Farming

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस आर्टिकल में हम जानेगे की नेपियर घास क्या है, नेपियर घास की खेती कैसे करे, नेपियर घास की खेती कब करे, नेपियर घास की खेती का उत्पादन, नेपियर घास की खेती की लागत और नेपियर घास की खेती में आमदनी के बारे में जानेगे।

नेपियर घास की खेती करने से किसानो को चारे की समस्या नहीं होती है। क्योकि यह इस प्रकार की घास है की जिसकी खेती एक बार की तो उसका उत्पादन 6 से 7 वर्ष तक होता है।

यह घास गर्मी, सर्दी या वर्षा कोई भी मौसम में उगाई जा सकती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है की इस घास की एक बार कटाई की जाये तो कुछ समय बाद यह स्वयं अपने आप उग जाती है।

यह बहुवर्षीय घास है। इस घास का चारा यदि पशुओ को दिया जाता है तो उनके लिए भी यह काफी लाभदायक होगा। क्योकि अन्य घास की तुलना में इसमें पोषकतत्व अधिक पाये जाते है।

नेपियर घास की खेती
Napier Grass Farming

नेपियर घास क्या है | What is Napier Grass

नेपियर घास एक हाइब्रिड घास का प्रकार है। नेपियर घास में 14 % से 16 % तक प्रोटीन, 14 % तक फैट और कार्बोहाइड्रेट्स एवं 7 % तक सुगर पाई जाती है।

जिससे जो दुधारू पशु होते है उनको यह घास अति प्रिय होती है। नेपियर घास की खास बात यह है कि एक बार यदि इसकी खेती की जाए।

तो 6 से 7 वर्षो तक किसानों को आराम से पशुओं के लिए चारा उपलब्ध होता है। इसमें जंतुनाशक दवाओं या बार-बार गुड़ाई करने की आवश्यकता भी नहीं होती है।

और पढ़े : जिरेनियम क्या होता है

नेपियर घास की खेती कैसे करे

नेपियर घास की खेती करने से पहले आपको उसकी भूमि देखनी पड़ेगी, खेती करने के लिए खेत को तैयार करना पड़ेगा।

इसकी खेती के लिए जलवायु को भी ध्यान में रखना होगा। साथ ही बुवाई, खाद, सिंचाई एवं कटाई की व्यवस्था भी करनी होगी।

भूमि

नेपियर घास की खेती करने के लिए दोमट वाली जमीन या बलुई जमीन अच्छी मानी जाती है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रकार की जमीनों पर भी इसकी खेती की जाती है परंतु इसका उत्पादन उतना अच्छा नहीं होता है।

जलवायु

नेपियर घास की खेती के लिए गर्म जलवायु अच्छा माना जाता है परंतु अब धीरे-धीरे ठंडे जलवायु में भी इसके खेती की शुरुआत की जा रही है।

खेत की तैयारी

नेपियर घास की खेती के लिए सबसे पहले खेत की जुताई करनी चाहिए। जिससे जो मिट्टी होती है वह भरभर हो जाती है और भरभर मिट्टी में कोई भी बीज आसानी से अंकुरित हो जाते है।

इस घास की बुवाई करने से पहले खेत को समतल कर लेना चाहिए एवं जो अनावश्यक घास जिसे खरपतवार बोलते हैं यदि वह उग जाये तो उसे भी साफ कर ले।

बुवाई | नेपियर घास लगाने की विधि

नेपियर घास की जो तना होता है तो उनके तनो को इस प्रकार काटे की एक तना में 2 से 3 गांठ आये।

जिससे जब आप तने को जमीन के अंदर डाले तो 1 से 2 गांठ जमीन के अंदर होनी चाहिए एवं दूसरी जमीन के ऊपर होनी चाहिए इस तरह आपको इस बात की बुवाई करनी है।

खाद

इस घास की खेती करते समय खाद की मात्रा को भी ध्यान में रखना चाहिए। जिससे घास का जो उत्पादन हो वह अधिक हो।

इसलिए इस घास की खेती करने के लिए गोबर की खाद प्रति हेक्टर 130 से 150 क्विंटल तक होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त 40 से 50 किलो पोटाश एवं 50 से 60 किलो नत्रजन होना चाहिए।

इन खादों को बुवाई के समय या बुवाई करने से कुछ दिन पहले ही डाल दे।

सिंचाई

नेपियर घास की बुवाई करने के बाद एक बार खेत में नमी बन जाये इस तरह सिंचाई करनी चाहिए। उसके बाद गर्मी के मौसम में फसलों को पानी की आवश्यकता अधिक होतीहै।

नेपियर घास की खेती कैसे करे | Napier Grass Farming

इसलिए 8 से 10 दिन के अंतराल पर ही सिंचाई करनी चाहिए। यही ठंडी के मौसम में 15 से 20 दिन के अंतराल में सिंचाई करनी चाहिए तथा वर्षाऋतु में सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है।

कटाई

जब पहली बार इस घास की खेती करते हैं तो इस घास को चारे के लिए तैयार होने में 3 से 4 महीने लग जाते हैं। तब इस घास की ऊंचाई 1.5 से 2 मीटर जितनी हो जाती है।

तब इसकी पहली बार कटाई कर लेनी चाहिए। एक बार कटाई कर लेने के बाद चारे के लिए यह घास 1 से 2 महीने में तैयार हो जाती है। इस तरह इसकी कटाई समय समय पर करते रहना चाहिए।

यह भी जाने : CIMAP क्या है

नेपियर घास लगाने का समय

नेपियर घास की खेती रबी के फसल की कटाई के बाद करते है परन्तु अब तो खरीफ फसलों के समय में भी इसकी बुवाई कर दी जाती है। फिर भी इसकी खेती का अच्छा समय फरवरी से मार्च का महीना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

नेपियर घास की खेती का उत्पादन

नेपियर घास के उत्पादन को ध्यान में रख कर देखें तो 1 वर्ष में इसकी 5 से 6 बार कटाई होती है और जितनी बार कटाई होती है इसकी पैदावार बढ़ती जाती है।

मान कर चले की यदि 1 वर्ष में हम 5 बार कटाई करते हैं तो 1 वर्ष में नेपियर घास का 2000 क्विंटल का उत्पादन होगा। अर्थात 1 एकड़ में 1 वर्ष में आप अपने पशुओं के लिए 2000 क्विंटल का हरा चारा प्राप्त कर सकते है।

यह पढ़े : खेत तालाब योजना क्या है

नेपियर घास की खेती की लागत

इस घास की खेती के लिए यदि आप खेत में row एवं column के बीच का अंतर 2 x 2 का लेते हैं तो 1 एकड़ में कम से कम 10,000 तने लग सकते है

जैसे एक तने की बुवाई का खर्च ₹ 1 होता है उसी तरह 10,000 तने की बुवाई का खर्च ₹ 10,000 होगा। इसके खेत की तैयारी के लिए ₹ 2500 से ₹ 3000 तक का खर्च आता है।

साथ ही जोताई का खर्च ₹ 2000 होगा तथा खाद का खर्च ₹ 4000 एवं लेबर खर्च ₹ 2000 होता है। इस तरह देखा जाये तो नेपियर घास की खेती में लगभग ₹ 21,000 की लागत लगती है।

नेपियर घास की खेती में आमदनी

इस घास की खेती करने स हमारे पास जो प्रति एकड़ 2000 क्विंटल अर्थात 2,00,000 kg का उत्पादन होगा उसे हम Dairy farm, गौशाला या जहा हरे चारे के थोक क्रेता हो उन्हे विक्रय करके कमाई कर सकते है।

यह घास ₹ 1 से ₹ 2 प्रति kg बेची जाती है। इस हिसाब से 2,00,000 kg का ₹ 2 की हिसाब से ₹ 4,00,000 की आमदनी होगी।

नेपियर घास से जुड़े कुछ सवाल जवाब

नेपियर घास कब लगाया जाता है?

नेपियर घास की खेती का अच्छा समय फरवरी से मार्च का महीना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

नेपियर घास से क्या बनता है?

नेपियर घास यह एक प्रकार का चारा है इसे आम भाषा में चरी भी कहते हैं यह घास का उपयोग सामान्य तौर पर पशुओं के खुराक के तौर पर किया जाता है नेपियर घास में 14 % से 16 % तक प्रोटीन, 14 % तक फैट और कार्बोहाइड्रेट्स एवं 7 % तक सुगर पाई जाती है।

सबसे अच्छी नेपियर घास कौन सी है?

सुपर नेपियर घास (Supar Napier Grass) में उच्च उपज के साथ 16% से 18% प्रोटीन होता है। हमारे वर्तमान co4, co5 चारे की तुलना में दोगुना प्रोटीन और उपज देता है। इस घास को “नेपियर घास का राजा” कहा जाता है।

नेपियर घास का बीज कहाँ मिलेगा

नेपियर घास का बीज आपको आपके नजदीकी किसानों अथवा तो नजदीकी नर्सरी में मिल जायेगा। इसके अलावा आप नेपियर घास के बीज के लिए ऑनलाइन भी आर्डर कर सकते हैं ऑनलाइन आर्डर करने के लिए आप अमेजॉन पर भी नेपियर घास को देख सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *