CIMAP क्या है | CIMAP Full Form in hindi
इस आर्टिकल में हम जानेंगे की CIMAP क्या है, CIMAP कहाँ है, CIMAP का उद्देश्य क्या है, CIMAP कैसे Join करे और CIMAP में training कैसे ले।
CIMAP यह एक प्रयोगशाला है। जिसका पुरा नाम केंद्रीय औषिधीय एवं सगंध पौधा संस्थान ( Central Institute of Medicinal and Aromatic Plants ) है।
CIMAP ऐसी संस्था है जो औषधियों एवं सुगंधित पौधो के ऊपर शोध करके उनका विकास करने का कार्य करती है। साथ ही साथ CIMAP उन फसलों पर भी शोध करती है जिनके बारे में लोगो को अधिक पता नहीं होता है।
जिससे CIMAP उन फसलों पर प्रयोग करके उसकी जानकारी उनके website या उनके प्रशिक्षण केन्द्रो द्वारा देती है। CIMAP अनेको औषधियों एवं सुगंधित फसलों का विकास करती है।
जिससे नई नई औषधियों एवं सुगंधित पौधो के बारे में पता चलता है। जिससे लोगो को भी अधिक फायदा होता है।
CIMAP क्या है | What is CIMAP
CIMAP ऐसी संस्था है जहाँ पर अनेको औषधीय एवं सुगंधित पौधो के कई प्रजातियों पर शोध किया जाता है। CIMAP यह CSIR ( Council of Scientific & Industrial Research ) के साथ जुड़ी संस्था है।
CIMAP के डायरेक्टर Dr. प्रबोध कुमार त्रिवेदी है। CIMAP ऐसी जगह है जहां पर लोगो को अलग अलग औषधियों एवं सुगंधित पौधों की खेती प्रकार करनी है इसका भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
जिससे CIMAP का कार्य करने का उद्देश्य लोगो को प्रशिक्षण देना भी है। CIMAP यह CSIR से जुडी होने के कारण कई नई नई टेक्नोलॉजी को अपने कार्य में शामिल करते हैं।

शुरुआत में CIMAP को CIMPO के रूप में जानते थे। CIMPO ( Central Indian Medicinal Plant Organization ) केंद्रीय भारतीय औषधीय पादप संगठन की स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी।
जो वर्तमान में CIMAP के नाम से जाना जाता है।
और पढ़े : जिरेनियम के तेल का उपयोग
CIMAP कहाँ हैं | Where is CIMAP

CIMAP का मुख्यालय उत्तरप्रदेश के लखनऊ में है। CIMAP लखनऊ के कुकरली जंगल के पास आया हुआ हैं। CIMAP उत्तरप्रदेश के अलावा अन्य जगहों पर भी स्थापित है।
- बैंगलुरु
- हैदराबाद
- पंतनगर
- पुरारा
यह भी जाने : एरोपोनिक खेती कैसे करे
CIMAP का मुख्य उद्देश्य
CIMAP का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत में औषधियों एवं सुगंधित फूलो के बारे में लोगो को पता चले साथ ही किसानो और व्यापारियों को अच्छी गुणवत्ता में प्राप्त भी हो।
जिससे जो औषधियों या सुगंधित फूलो का उपयोग करके व्यापारी जो चीजें बनाये उसमे भिन्नता हो। किसानो और उद्योगपतियों को भी फायदा हो।
औषधियों एवं सुगंधित फूलो के दृष्टिकोण से भारत का भी विकास देखने को मिलेगा। साथ ही CIMAP प्रयोगशाला में भी समय के साथ साथ नई-नई औषधियों एवं सुगंधित फूलो पर शोध होती रहेगी।
CIMAP को कैसे Join करे
- CIMAP में भर्ती के लिए सर्वप्रथम उनकी वेबसाइट https://www.cimap.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।
- उसके बाद उस एप्लीकेशन को सही ढंग से भरकर सबमिट करना होगा।
- फिर आपने जिस पद के लिए आवेदन किया होगा उसके हिसाब से आपको चयन किया जायेगा।
इसे जाने : पुनर्योजी कृषि क्या है
CIMAP training |

- CIMAP में training लेने के लिए सर्वप्रथम आपको उनकी वेबसाइट https://www.cimap.res.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट को open करने के बाद वहां पर announcements दिखेगी।
- उस announcements में जो training की announcement होगी उसे click करके open करना पड़ेगा।
- वहां click करने के बाद उस training की जानकारी open होगी।
- आपको यदि वहां training लेना है तो उनकी website पर से आपको फॉर्म मिल जायेगा।
- उस training के लिए फॉर्म की सभी जानकारी को भरकर उसे सबमिट कर दे।
- यदि उस training के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो उस announcement में उस training की pdf भी उपलब्ध होती है।
- उस pdf को डाउनलोड करके आप उस training की और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् यदि आप को training लेनी है तो आपको उस training के venue ( स्थान ) पर जाना होगा।
- वहां जाकर आपको training में सब कुछ सीखा दिया जायेगा।
- साथ ही वहां पर आपके खाने-पीने तथा रहने की सुविधा भी उपलब्ध है। यह सुविधा तब तक दी जाती है जब तक आपकी training पूरी न हो।
CIMAP products
cimap के कुछ product के बारे में जाने।
- Geranium Active Herbal Shampoo : यह cimap का hair care product है।
- Pain Chhoo : यह cimap का pain reliever product है।
- Cracknil : यह cimap का skin care product है।
CIMAP से जुड़े सवाल जवाब
CIMAP full form क्या है?
CIMAP का पुरा नाम केंद्रीय औषिधीय एवं सगंध पौधा संस्थान ( Central Institute of Medicinal and Aromatic Plants ) है
CIMAP कहाँ स्थित है?
CIMAP का मुख्यालय उत्तरप्रदेश के लखनऊ में स्थित है।
CIMAP का क्या role है?
CIMAP का role यह है कि भारत में औषधियों एवं सुगंधित फूलो के बारे में लोगो को पता चले साथ ही किसानो और व्यापारियों को अच्छी गुणवत्ता में प्राप्त भी हो।
CIMAP के डायरेक्टर कोन है?
CIMAP के डायरेक्टर Dr. प्रबोध कुमार त्रिवेदी है।