निपाह वायरस कैसे फैलता है | इसका खतरा कितना अधिक? जानिए सभी जरूरी बातें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस आर्टिकल में निपाह वायरस, निपाह वायरस के लक्षण ( Symptoms of Nipah virus ), निपाह वायरस कैसे फैलता है, निपाह वायरस के बचाव, निपाह वायरस का प्रकोप, भारत में निपाह वायरस का केस तथा निपाह वायरस से जुड़े सवाल जवाब के बारे में जानेगे।

निपाह वायरस भारत में तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस की तरह यह वायरस भी संक्रमित लोगो एवं पशुओ के संपर्क में आने से फैलता है।

यह वायरस का सबसे पहला केस भारत में केरल में देखने को मिला है। जहां प्रतिदिन इस वायरस के केस की संख्या बढ़ती रही है।

यह वायरस सीधे मनुष्यो को संक्रमित नहीं करता है। यह पशुओ के द्वारा फैलता है। कोरोना वायरस में तो संक्रमित लोगो के संपर्क में आने से केवल लोगो में फैलता था।

परन्तु यह वायरस तो संक्रमित पशुओ के द्वारा पशुओ एवं लोगो को संक्रमित कर रहा है। जिससे इसे कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक वायरस माना जा रहा है।

निपाह वायरस | What is Nipah virus

निपाह वायरस यह जूनोटिक वायरस है। जो जानवरो जैसे की चमगादड़ और सूअर के द्वारा फैल रहा है। यदि मनुष्य भी संक्रमित जानवरो के सम्पर्क में आते है तो उन्हे भी यह वायरस हो सकता है।

यह वायरस कोरोना वायरस से भी खतरनाक माना जा रहा है। क्योकि इसके लक्षण तो पुरे कोरोना वायरस जैसे ही है परन्तु कोरोना वायरस केवल इंसानो को प्रभावित करता था। लेकिन यह वायरस तो जानवरो से इंसानो तक सबको प्रभावित कर रहा है।

यदि आप कोई स्वस्थ इंसान या जानवर किसी भी संक्रमित जानवर या इंसान के सम्पर्क में आते है तो उन्हे यह वायरस होने की पूरी संभावना है।

यह वायरस के लक्षण इंसानो में 5 से 14 दिन में दिखाई देते है परन्तु कई बार इन्हे 30 से 45 दिन का समय भी लग जाता है। जिससे इस वायरस के कारण मृत्युदर 40% से 75% तक बढ़ गयी है।

यह वायरस इसलिए भी खतरनाक माना जा रहा है क्योकि इस वायरस की अभी तक कोई भी वैक्सीन नहीं आयी है। जिससे जिस किसी को भी यह वायरस हो रहा है उसका इलाज नहीं हो सकता।

और पढ़े : लम्पी वायरस रोग के लक्षण

निपाह वायरस के लक्षण | Symptoms of Nipah virus

निपाह वायरस के निम्नलिखित लक्षण है।

  • बुखार आना
  • मस्तिक में सूजन
  • सिरदर्द
  • सांस लेने में तकलीफ
  • कफ एवं गले में खरास
  • उल्टी आना
  • शरीर दुखना
  • कमजोरी
  • दस्त

निपाह वायरस कैसे फैलता है | How Nipah virus Spread

यह वायरस चमगादड़ या सूअर के द्वारा फैलता है। जैसे की चमगादड़ या सूअर के खून, लार या फिर पेशाब जिस भी पेड़ या वस्तु पर पड़ती होगी उससे यह फैलता है।

निपाह वायरस कैसे फैलता है

पेड़ के फलो में या फूल में उन जानवर के द्वारा वायरस हो सकता है और उन्हे इंसानो के द्वारा स्पर्श किया जाये या फल को खाया जाये तो वायरस हो सकता है।

खजूर और जूस में भी यह वायरस देखने को मिल रहा है। जिससे इन सभी का सेवन करने से इंसानो में यह वायरस फैल रहा है। इस तरह इंसानो से इंसानो को, सूअर से सूअर को एवं चमगादड़ से चमगादड़, सूअर एवं इंसानो को फैल रहा है।

भारत में निपाह वायरस के केस | Nipah virus in India

भारत में निपाह वायरस सबसे पहले दक्षिण भारत में देखने को मिला। दक्षिण भारत के केरल जिले के कोझिकोड में यह वायरस देखने को मिला।

केरल में लगातार इस वायरस के केस देखने को मिल रहे है। केरल में इस वायरस के प्रकोप से लोगो की मृत्यु में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

और जाने : जहरीली इल्ली

निपाह वायरस का प्रकोप | Nipah virus Outbreaks

इस वायरस का प्रकोप सबसे पहले 1999 में मलेशिया में देखने को मिला था। मलेशिया के सूअर पालकों के बीच में यह वायरस फैला था।

मलेशिया में 1999 के बाद कोई भी केस वापस नहीं मिला। उसके बाद 2001 में यह वायरस बांग्लादेश में देखने को मिला। अब यह केस भारत के दक्षिणी भारत में भी देखने को मिल रहा है।

निपाह वायरस के बचाव

इस वायरस के लिए अभी कोई भी वैक्सीन या दवाई पर रिसर्च नहीं की गयी है। यदि इस वायरस को फैलने से रोकना है तो जिस तरह कोरोना वायरस के इलाज से पहले सावधानी बरती गयी थी उसी तरह बरतनी चाहिए।

जब तक कोई भी वैक्सीन के बारे में सरकार के द्वारा ऑफिसियल जानकारी नहीं दी जाये तब तक किसी डॉक्टर के कंसल्ट से ही इसका उपचार करे।

शुरूआती लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे और सावधानी बरते। जिससे इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

निपाह वायरस से जुड़े सवाल जवाब

निपाह वायरस केरल में कैसे आया?

यह वायरस चमगादड़ के द्वारा फैल रहा है और केरल में परोपस प्रजाति के चमगादड़ो में यह वायरस पाए जा रहे है। जिससे यह केरल में तेजी से फै रहा है।

निपाह वायरस से कितने लोगो की मृत्यु हुई?

इस वायरस से केरल में अभी तक 2 लोगो की मृत्यु हो चुकी है परन्तु यह अंक धीरे धीरे बढ़ता ही जायेगा।

निपाह वायरस को फैलने से कैसे रोके?

इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए हम कोरोना वायरस जैसी सावधानिया ही रखनी चाहिए। केरल के कोझिकोड में यह वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगो ने अपने आप को कन्टेनमेंट झोन में रखा है तथा classes भी ऑनलाइन हो गयी है।

निपाह वायरस के लक्षण कितने दिन में दिखाई देते है?

यह वायरस के लक्षण इंसानो में 5 से 14 दिन में दिखाई देते है परन्तु कई बार इन्हे 30 से 45 दिन का समय भी लग जाता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *