जानिए कीवी की खेती कैसे करे | कीवी की खेती से कमाए लाखो रूपए

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस आर्टिकल में कीवी की खेती, कीवी की खेती कैसे करे, कीवी की खेती कब करें, कीवी की खेती किस महीने में करे, कीवी की खेती किस मिट्टी में करे, कीवी की अच्छी किस्मे, कीवी की खेती भारत में कहाँ करे, कीवी की खेती से होने वाली कमाई, कीवी के फायदे, कीवी की खेती करते समय ध्यान में रखने योग्य बाते आदि के बारे में जानेंगे

कीवी की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्योकि कीवी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कीवी का उत्पादन सबसे पहले चीन, न्युजीलैंड जैसे देशों में होता था।

जानिए कीवी की खेती कैसे करे | कीवी की खेती से कमाए लाखो रूपए

अब भारत में कीवी की मांग बढ़ने से यहाँ भी कीवी की खेती की जाने लगी है। कीवी यह अन्य फलो की अपेक्षा थोड़ा महंगा है परन्तु कीवी हमारी इम्युनिटी सिस्टम के लिए बहुत लाभकारी है।

यदि हमारी शरीर में प्लेनेट कम जाये तो डॉक्टर भी कीवी को खाने की सलाह देते है। क्योकि कीवी में विटामिन, पोटेशियम, सोडियम, फाइबर आदि पोषकतत्व पाए जाते है।

कीवी की खेती के लिए उचित जलवायु ( Suitable climate for kiwi cultivation )

कीवी के लिए गर्म जलवायु उचित नहीं होती है। उसे ठंडे जलवायु की आवश्यकता होती है। कीवी के पौधे के लिए 15 से 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक का जलवायु उचित होता है।

यदि जलवायु 30 डिग्री से ज्यादा हो जाये तो कीवी के पौधे अच्छी तरह से बढ़ नहीं पायेंगे। जिससे कीवी के पौधे पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और फल का उत्पादन भी कम हो जायेगा।

इसलिए कीवी के पौधे की खेती ऐसी जगह करनी चाहिए जहाँ की जलवायु ठंडा हो जिससे कीवी के पौधे अच्छी तरह से विकास कर पाये। क्योकि गर्म जलवायु कीवी के पौधे के लिए हानिकारक होता है।

और पढ़े : काली मिर्च की खेती कैसे करें

कीवी के खेती के लिए मिट्टी (Soil for kiwi cultivation )

कीवी की खेती के लिए जो मिट्टी होती है। वह अम्लीय एवं दो मट वाली होनी चाहिए। साथ ही साथ कीवी की खेती के लिए मिट्टी का PH 5 से 6 के बीच में होना चाहिए। जिससे कीवी की जो खेती हो उसमे कोई भी समस्या न हो।

जानिए कीवी की खेती कैसे करे | कीवी की खेती से कमाए लाखो रूपए

कीवी की खेती कैसे करे ? ( How to cultivate kiwi ? )

  • सबसे पहले जहां कीवी की खेती करनी है उस जगह को साफ कर लेना है खरपतवार को नष्ट कर देना है।
  • फिर खेती के लिए खेत की जुताई कर लेनी है साथ ही साथ खेत में सिंचाई करनी है क्योकि खेत में थोड़ी नमी आ जाये।
  • फिर खेत में लाइन से थोड़ी थोड़ी दुरी पर गड्ढे खोद लेना है।
  • जो गड्ढा खोदा है उसमे गोबर की खाद, कम्पोस्ट को मिट्टी में मिलाकर डालें।
  • इसके बाद गड्ढो की सिंचाई कर दे।
  • 1 से 2 दिन बाद आप उस गड्ढे में कीवी का रोप लगा सकते है। ( कीवी का रोप आप नर्सरी से या अन्य जगह से ले सकते है। )
  • कीवी का रोप दिसंबर से जनवरी के महीने में लगाना चाहिए। क्योकि कीवी के लिए ठंडा जलवायु चाहिए और इन मौसमो में जलवायु ठंडा होता है।
  • रोप लगाने के बाद उसकी थोड़ी सिंचाई करे। उसके बाद थोड़े थोड़े दिनों में सिचाई करे बाद में मौसमो के अनुसार सिंचाई करे।
  • जैसे वर्षाऋतु में आवश्यकता हो तो ही सिंचाई करे। ठंडी के मौसम में 12 से 14 दिन के अंतर में सिंचाई करें। गर्मी के मौसम में 6 से 7 दिन के अंतर में सिंचाई करें।
  • इस प्रकार कीवी के पौधे का विकास होता है।
  • कीवी का जो फल है वो पौधे में फूल खिलने के 7 से 8 महीने बाद पकते है।
  • जब कीवी के फल अच्छे से पक जाते है तो वह मुलायम हो जाता है। साथ हि साथ कीवी के फल के उपर सुनहरे रंग के रोम जैसे दिखने लगते है।
  • तब उन्हे तोड़कर संग्रहित करते है और उसके बाद बाजार बेच दिया जाता है।
  • इसप्रकार कीवी की पूरी खेती की जाती है।

इसे जानें : इलायची की खेती कैसे करें

कीवी के उन्नत किस्मे ( Varieties of kiwi )

  1. मोंटी
  2. एलिसन
  3. ब्रूनो
  4. एबाट
  5. हेवर्ड
जानिए कीवी की खेती कैसे करे | कीवी की खेती से कमाए लाखो रूपए

भारत में कीवी की खेती कहाँ होती है ? ( where is kiwi cultivated in India )

भारत में कीवी की खेती अधिकतर ठन्डे प्रदेशो में की जाती है। क्योकि कीवी की खेती ठन्डे जलवायु में ज्यादा अच्छे से विकास करते है।

  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • मेघालय
  • उत्तराखंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम
  • कर्णाटक
  • उत्तर प्रदेश
  • केरल

कीवी की खेती से कमाई ( Earning from kiwi farming )

कीवी फल बाजार में थोड़े महंगे बिकतेहै। कीवी के 3-4 फल ही 100 से 150 रूपए में बिकता है। इस प्रकार यदि 1 से 2 एकड़ में कीवी की खेती की तो आराम से 15 से 20 लाख या इससे ज्यादा कमा सकते है।

इस प्रकार यदि आप कीवी की ज्यादा मात्रा में उत्पादन करते हैं तो आप इसे बड़े बड़े बाजारों में सीधे व्यापारी को बेच कर भी पैसे कमा सकते है।

और जानें : लीची की खेती कैसे करें

कीवी खाने से होने वाले फायदे ( Benefits of eating kiwi )

  • कीवी को खाने से शरीर में जो प्लेटनेट्स की कमी होती है उसे बढ़ाया जा सकता है।
  • कीवी खाने से हमारी रोगप्रतिकारक क्षमता में वृद्धि होती है।
  • कीवी को खाने से हमारी शरीर का खून ज्यादा गाढ़ा नहीं हो पाता जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी समस्या से बचा जा सकता है।
  • कीवी खाने से कब्ज की समस्या भी कम की जा सकती है।
  • कीवी को खाने से आखों की रौशनी भी अच्छी होती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *