प्याज की खेती कहाँ और कैसे करे ? | Where and How to grow Onion ?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

प्याज को हर कोई जानता है। क्योकि प्याज के बिना लोगो का नाश्ता हो या खाना दोनों में स्वाद नहीं आता। प्याज को बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े तक खाते है। प्याज तो हमारे देश के हर रसोई घर में भी देखने को आसानी से मिल जाती है।

प्याज की खेती कहाँ और कैसे करे ? | Where and How to grow Onion ?

प्याज का उपयोग सलाद के रूप में ,खाने में ,मसाले के रूप में ,या कई बार घरेलु उपचार में भी करते है। प्याज का सेवन करना भी लाभकारी होता है क्योकि प्याज में कैल्शियम ,विटामिन ,फाइबर आदि को पाया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

प्याज की खेती कहाँ-कहाँ होती है ? ( Where is Onion cultivated ? )

प्याज की खेती निम्न राज्य में होती है।

  • महाराष्ट्र
  • गुजरात
  • उत्तरप्रदेश
  • कर्नाटक
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • आंध्रपदेश

प्याज की खेती कैसे करें ? ( How to grow Onion ? )

प्याज की खेती
  • प्याज की खेती करने के लिए सबसे पहले खेतो की जुताई करके खेत को तैयार करना पड़ता है।
  • प्याज के खेत की जुताई करने के बाद उसमे गोबर की खाद ,पोटाश ,सल्फर आदि को अपने खेत के अनुसार डालना है।
  • सभी खादों को डालने के बाद उसकी एक बार फिर जुताई करनी चाहिए। जिससे वह मिट्टी में अच्छे से मिल जाये।
  • मिट्टी थोड़ी भुरभुरी जैसी हो जाये तब उसे समतल करके उसमे क्यारी बनाले और खेत के चारो तरफ मेड़ बना ले।
  • प्याज की बुवाई में प्याज के बीजो की मदद से पहले छोटे छोटे पौधे तैयार कर ले।
  • पौधे तैयार होने के बाद उन्हे जो खेत में क्यारी तैयार की है उसमे लगा दे। ध्यान रखे की क्यारी में प्याज के पौधे थोड़ी थोड़ी दुरी पर लगाए जाते है।
  • जब पौधो की रोपाई हो जाये तब उसकी सिंचाई करना जरुरी है।
  • खेत में समय समय पर सिंचाई करना बहुत जरुरी है जिससे खेत में नमी बानी रहे और जो खरपतवार हो उसे भी साफ करना जरुरी है।
  • यदि पौधों में रोग लगे तो उस पर जंतुनाशक दवाओं का भी छिड़काओ करना चाहिए।
  • इस प्रकार प्याज खेती की जाती है।

प्याज की खेती करने का सही महीना : ( Right month to grow Onion )

यदि प्याज के बीजो को खरीफ के मौसम में लगाना है तो प्याज के बीजो की बुवाई के लिए अंतिम जुलाई से सितम्बर के महीने में लगाना चाहिए।

यदि प्याज के बीजो को रबी के मौसम में लगाना हो तो उसके बीजो की बुवाई के लिए नवंबर से दिसंबर का महीना उचित माना जाता है।

प्याज की खेती के लिए उचित जलवायु : ( Suitable climate for Onion cultivation )

प्याज की खेती ठंडी के मौसम में की जाती है। क्योकि प्याज की खेती के लिए ठन्डे जलवायु की आवश्यकता होती है परन्तु ज्यादा ठंडी का वातावरण न हो इसलिए इसकी खेती नवंबर के महीने में करना ज्यादा उचित माना जाता है।

प्याज की खेती

प्याज की खेती के लिए किस प्रकार की मिट्टी चाहिए ? ( What type of soil is needed for Onion cultivation ? )

प्याज की खेती के लिए दोमट वाली मिट्टी उपर्युक्त मानी जाती है तथा ऐसी जमीन होनी चाहिए जहां पानी का निकाल हो वहां पानी जमा नहीं होना चाहिए।

मिट्टी में अम्ल और क्षार अधिक नहीं होनी चाहिए। प्याज की खेती करने के लिए मिट्टी का PH 6 से 7.5 के बीच में होना चाहिए। समय समय पर मिट्टी की भी जांच कराते रहना चाहिए।

प्याज की लागत और कमाई : (Onion Cost and Earning )

प्याज की खेती आप जितनी अधिक जमीन में करें आपको उतनी अधिक लागत लगानी पड़ेगी और उतनी अधिक कमाई होगी।

यदि आप 1 एकड़ से 2 एकड़ की जमीन में खेती करते है तो उसमे 70 हजार से 1 लाख जितनी लागत लग सकती है और उतनी जमीन में 2 लाख से 4 लाख रूपए की कमाई भी हो सकती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *