गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना: Online Apply 2023

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस आर्टिकल में हम जानेंगे की Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna 2023, मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना क्या है, मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना आवेदन कैसे करे, मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 की कुछ जानकारी, मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना मुख्य उद्देश्य, Gujarat मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के लाभ, मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना की मदद तथा Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna 2023 की कुछ सवाल जवाब के बारे में जानेगे।

Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna किसानो को प्राकृतिक आपदाओं के समय में आर्थिक सहायता करने वाली योजना है

बेमौसम वर्षा या सूखा पड़ जाने की वजह से किसानो की खेती खराब हो जाती है। जिससे गुजरात के किसान कोई भी ऐसी फसल नहीं उगाते जिससे उन्हे भारी नुकसान हो।

किसानो को खेती में से मुनाफा तो दूर का जो उन्होंने खेती में रुपए लगाए होते है वो भी बर्बाद हो जाते है। कई किसानो ने तो खेती के लिए भी पैसे उधार लिए होते है।

किसान उधार यह सोच कर लेते है की हमरी फसल से जो मुनाफा होगा उसमे से चूका देंगे परन्तु खेती खराब होने से वे पैसे चूका नहीं पाते जिसकी वजह से कई किसान आत्महत्या कर लेते।

यही सब समस्या को ध्यान में रख कर हमारे गुजरात के मुख्यमंत्री ने गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना को प्रांरभ किया।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना Online Apply 2023

Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna 2023

किसान सहाय योजना एक ऐसी योजना है जिसमे प्राकृतिक आपदाओं से किसानो को नुकसान होता है तो उसमे उनको वित्तीय मदद हो। इस योजना के अंतर्गत किसानो को ₹ 20,000 और ₹ 25000 की मदद की जाती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की किसानो को अधिकतर खरीफ फसलों का नुकसान होता था क्योकि बारिश की अनियमितता फसल को बर्बाद कर देती थी

जिससे किसानो को भारी नुकसान होता था। इसलिए गुजरात सरकार ने इस योजना से वित्तीय सहायता पर ध्यान दिया। अच्छी बात यह है की सरकार द्वारा जो वित्तीय राशि मिलेगी उस पर प्रीमियम भी नहीं देना होगा।

और पढ़े : खेत तालाब योजना

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna 2023 की जानकारी

योजना का नाममुख्यमंत्री किसान सहाय योजना
राज्य गुजरात
उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के रूप में वित्तीय सहायता
शुरू की गयी गुजरात सरकार द्वारा
लाभार्थी गुजरात राज्य के सभी किसान
सहायता राशि ₹ 20,000 और ₹ 25,000

Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojna का मुख्य उद्देश्य

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना लागू करने का मुख्य उद्देश्य यह था की किसानों की जो खेती सूखी पढ़ने से या बारिश की अनियमितता के कारण खराब हो जाते थे तो उसका नुकसान किसानों को होता था जिससे किसान कर्ज के नीचे दब जाते थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह योजना को लागू किया गया।

किसानों को नुकसान के बदले में गुजरात सरकार आर्थिक मुआवजा प्रदान करती है। इस मुआवजा की धनराशि से ₹ 20,000 और ₹ 25,000 है।

इस योजना का लाभ गुजरात के सभी छोटे बड़े किसानों को प्राप्त होगा परंतु यह योजना किसानों के लिए लागू तब ही मानी जाएगी जब किसानों की खेती प्राकृतिक आपदा की वजह से बर्बाद हुई हो।

यह भी जाने : CIMAP क्या है

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के लाभ

  • यह योजना का लाभ केवल गुजरात के किसानों को ही मिलगा।
  • मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के द्वारा किसानों को crop insurance scheme दी जाती है।
  • Insurance के बदले में किसानों को किसी भी प्रकार का कोई प्रीमियम भी नहीं देना पड़ता।
  • इस योजना के अंतर्गत गुजरात के किसानों को ₹ 20,000 और ₹ 25000 की आर्थिक मदद की जाती है।
  • यदि किसानों की खेती 33% से अधिक परंतु 60% से कम नुकसान हो तो उन्हें ₹ 20,000 की आर्थिक मदद की जाती है।
  • यदि किसानों की खेती 60% से अधिक बर्बाद हुई हो तो उन्हें ₹ 25,000 की आर्थिक मदद की जाती है।
  • किसान सहाय योजना के लागू होने से किसानों के आत्महत्या में भी कमी आई है।
  • इस योजना के अंतर्गत 56 लाख किसानों को लाभ प्राप्त होगा।

गुजरात किसान सहाय योजना किसानों को कैसे मदद करेगी

यह योजना किसानों को तब मदद करेगी जब किसानों की खेती को प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ होगा जैसे कि जब किसानों की खेती सूखी पड़ने की वजह से बर्बाद हो जाए अर्थात उनके क्षेत्र में पानी की कमी होने से खेती में पानी न प्राप्त हुआ हो और खेती खराब हो गई हो तभी योजना का लाभ ले सकेंगे।

दूसरी वजह यह है कि जब खेती में अधिक वर्षा हुई हो और किसानों की फसल बर्बाद हो गई हो तब हम इस योजना का लाभ ले पाएंगे। बारिश की अनियमितता के कारण कभी ज्यादा कभी कम बारिश होने की वजह से भी खेती खराब होती है तब हम इस योजना का लाभ ले पाएंगे।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान योजना 2023 में आवेदन कैसे करें

यह योजना गुजरात सरकार के द्वारा शुरू कर दी गई है परंतु इस योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए गुजरात सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं किया गया है।

जिसकी वजह से इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा परंतु जैसे ही इस योजना के बारे में गुजरात सरकार की तरफ से कोई भी जानकारी आती है तो हम अपने इस वेबसाइट की मदद से आपको वह जानकारी तुरंत पहुँचायेगे।

इसे देखे : जिरेनियम क्या है

गुजरात किसान सहाय योजना 2023 से जुड़े सवाल जवाब

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना से जुड़े सवाल जवाब निचे बताये अनुसार है।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना क्या है?

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसानों की जो खेती खराब हो जाती है उसके विपरीत गुजरात सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक मुआवजा के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में किन प्राकृतिक आपदाओं का समावेश किया गया है?

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में सूखा पड़ना, बारिश की अनियमितता तथा अधिक वर्षा इन आपदाओं का समावेश किया गया है।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति हेक्टर कितनी धनराशि प्राप्त होगी

जिन किसानों की खेती बर्बाद हुई है उन किसानों का 33 % से अधिक परंतु 60% से कम खेती का नुकसान हुआ होगा तो रु 20,000 की धनराशि प्राप्त होगी तथा 60% से अधिक का नुकसान हुआ होगा तो 25,000 की धनराशि प्राप्त होगी।

किसान सहाय योजना की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?

गुजरात सरकार की तरफ से इस योजना के लिए कोई भी ऑफिशल वेबसाइट लॉन्च नहीं की गयी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *