Amrit Sarovar Yojana | अमृत सरोवर योजना क्या है

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस आर्टिकल में हम अमृत सरोवर योजना क्या है, अमृत सरोवर योजना की जानकारी, Amrit Sarovar Yojana में आवेदन , अमृत सरोवर योजना की विशेषता, अमृत सरोवर योजना का मुख्य उदेश्य, अमृत सरोवर योजना का लाभ और मंत्रालय तथा अमृत सरोवर योजना से जुड़े सवाल और जवाब के बारे में जानेगे।

अमृत सरोवर योजना को हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रांरभ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य है की देश में सभी जिलों में पानी का संग्रह हो तथा सभी को पानी की समस्या से छुटकारा दिलाना।

अमृत सरोवर योजना

इस योजना के तहत तालाबो के निर्माण होने के बाद लोगो को व्यवसाय करने के अवसर भी प्राप्त होंगे जिससे लोगो को इस योजना के कारण आर्थिक सहायता भी होगा।

Amrit Sarovar Yojana के अंतर्गत देश में 50,000 तालाबों का निर्माण किया जायेगा जिसमे से अभी तक 80% जितना कार्य पूरा कर दिया गया है। बाकि का कार्य भी 15 अगस्त 2023 से पहले पूर्ण कर दिया जायेगा।

Table of Contents

अमृत सरोवर योजना क्या है |

अमृत सरोवर योजना 24 अप्रैल 2022 को स्वतंत्रता के 75वे वर्ष हेतु भारत की आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में लॉच किया गया है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में जल संकट को दूर करने के लिए भारत के प्रत्येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर का निर्माण करना है।

इस योजना के तहत पुरे देश में 15 अगस्त 2023 के पहले 50,000 तालाब का निर्माण कार्य पूरा करना है। यह तालाब 1 एकड़ की जगह पर बनेगा जिसमे 10,000 घन मीटर पानी की क्षमता आ सकेगी।

और पढ़े : खेत तालाब योजना क्या है

Amrit Sarovar Yojana की जानकारी

योजना का नाम अमृत सरोवर योजना
शुरुआत 24 अप्रैल 2022
लागु पुरे देश में
तालाब संख्या प्रत्येक जिले में 75 तालाब
उद्देश्य पानी की समस्या को दूर करना और जल स्तर को बढ़ाना
लक्ष्य 15 अगस्त 2023 से पहले 50,000 तालाबों का निर्माण
वेबसाइट amritsarovar.gov.in

अमृत सरोवर योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना को लागु करने का मुख्य उद्देश्य यही है की पुरे देश में जो पानी की समस्या देखने को मिलती है उसका निवारण हो सके। साथ ही बड़े पैमाने पर जल संग्रह हो सके।

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार पुरे देश के जिलों में तालाब निर्माण करवा रही है जिससे भूमि जल के स्तर में वृद्धि होगी, गर्मी में पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिन गांवो में पीने का पानी भी नहीं था वहां पर पानी उपलब्ध हो जायेगा और कृषि एवं अन्य कार्यो के लिए लोगो को पानी प्राप्त हो जायेगा।

साथ ही इस योजना के लागु होने से लोगो को मछली पालन जैसे व्यवसाय के अवसर भी प्राप्त हुए जिसकी वजह से लोगो की आय में भी वृद्धि हुई।

यह भी पढ़े : केज कल्चर मछली पालन कैसे करे

अमृत सरोवर योजना की विशेषता

इस योजना की विशेषता का मुख्य घटक निम्नलिखित है।

  • सरकार का सम्पूर्ण दृष्टिकोण
  • जन भागीदारी
  • अभिनव उपाय ( CSR )
  • ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा

सरकार का सम्पूर्ण दृष्टिकोण :

इस योजना पर केंद्र सरकार एवं सभी राज्यों की सरकारें तथा केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। सरकार संपूर्ण दृष्टिकोण से इस योजना पर तेजी से काम कर रही है।

जन भागीदारी

इस योजना में जन भागीदारी भी एक घटक है। जन भागीदारी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है और स्तरो पर लोग मिलकर कार्य करते है। क्योकि यदि सभी लोगो की भागेदारी नहीं होगी तो कार्य तेजी से नहीं होगा।

अभिनव उपाय ( CSR )

इस योजना में सामाजिक एवं कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व ( Corporate Social Responsibility – CSR ) की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। CSR तालाबों के निकाय की व्यवस्ता करती है साथ ही तालाब की कायाकल्प को बदलने में मदद करती है।

ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा

यह घटक इस योजना के साथ साथ देश की कृषि क्षेत्र के आर्थिक स्तर के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्योकि इस योजना के अंर्तगत प्रत्येक जिले में 75 तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा रहा है।

जिन तालाबों का कार्य पूर्ण कर दिया गया है वहा कई लोग तालाब का सिंचाई, मत्स्य पालन, बत्तख पालन, सिंघाड़े की खेती और कमल की खेती में उपयोग कर रहे है। जिससे लोगो की आजीविका ( आय ) को बढ़ावा दिया जा रहा है।

और पढ़े : गुजरात किसान सूर्योदय योजना (KSY)

अमृत सरोवर योजना में आवेदन कैसे करें।

इस योजना के माध्यम से लोगो को इस योजना के लिए कार्य करने को मिलेगा जो की मनेरगा योजना के तहत शामिल किया जायेगा। इस योजना में रोजगार मिले इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करे।

  • सर्वप्रथम आपको आपके क्षेत्र के नजदीकी शासकीय मंत्रालय, जन सेवा केंद्र या फिर ग्राम पंचायत में जाकर इस योजना के बारे में जानकारी लेनी है और आवेदन करना है।
  • इस योजना में रोजगार प्राप्त करने के लिए आपको जॉब कार्ड की xerox को जमा करना पड़ेगा।
  • जैसे ही आपके क्षेत्र में तालाब निर्माण का कार्य आएगा तो यदि आपने आवेदन किया होगा तो उनके तरफ से आपको बुलवाया जायेगा।
  • इस तरह आपको इस योजना में रोजगार के लिए आवेदन करना पड़ता है।

अमृत सरोवर योजना में आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के लिए ज्यादा दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है। बस निम्नलिखित दस्तावेज को जमा करने से आपको इस योजना में रोजगार प्राप्त हो सकता है।

  • जॉब कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता नंबर
  • मोबाइल नंबर

अमृत सरोवर योजना में कार्यरत मंत्रालय

इस योजना को पूर्ण करने के लिए 6 मंत्रालय कार्यरत है जो निम्नलिखित है।

  1. ग्रामीण विकास विभाग
  2. भूमि संसाधन विभाग
  3. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
  4. जल संसाधन विभाग
  5. पंचायती राज मंत्रालय
  6. वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

यह जाने : गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना

अमृत सरोवर योजना के लाभ

इस योजना के लागु होने से देश को भी साथ ही लोगो को भी बहुत फायदा हुआ है। जो की निम्नलिखित है।

  • इस योजना के अंतर्गत 75 तालाब प्रत्येक जिले में बनाये जायेगे। जिससे उन सभी क्षेत्रो की प्रसिद्धि बढ़ जाएगी।
  • गर्मी के समय में पानी की समस्या जो होती है इस योजना से वह समस्या भी दूर हो जाएगी।
  • भूजल के स्तर को बनाये रखने में यह योजना मददगार होती है।
  • इस योजना से कृषि कार्य एवं जल संसाधन के कार्य भी सरलता से होती है।
  • तालाब निर्माण करने से लोगो को मछली पालन जैसे व्यवसाय के अवसर भी प्राप्त हुए है।
  • व्यवसाय बढ़ने से लोगो की आय में वृद्धि होगी साथ ही देश के आर्थिक विकास में भी मदद होगी।
  • तालाब बनने से पर्यटन के स्थल में वृद्धि होगी साथ ही वह जगह भी सुंदर हो जाएगी।
  • किसानो को सिंचाई के लिए भी पानी प्राप्त होगा साथ ही पशु-पक्षियों को भी पीने के लिए पानी मिलेगा।

अमृत सरोवर योजना के सवाल जवाब

भारत का पहला अमृत सरोवर किस जिले में है?

इस योजना के अंतर्गत सर्वप्रथम उत्तरप्रदेश राज्य के रामपुर जिले के पटवाई ग्राम पंचायत में तालाब का निर्माण किया गया है।

अमृत सरोवर योजना की शुरुआत कब की गयी?

यह योजना 24 अप्रैल 2022 को शुरू किया गया।

अमृत सरोवर योजना में तालाब कैसे बनता है?

इस योजना के द्वारा शासकीय मंत्रालय या ग्राम पंचायत में जिन क्षेत्रों का चयन तालाब बनाने के लिए किया गया हो वहां सरकार की तरफ से मनरेगा योजना के द्वारा लोगो को 1 एकड़ की जगह पर 10,000 घन मीटर का तालाब बनाने का आदेश दिया जाता है।

किस मंत्रालय ने अमृत सरोवर योजना लॉच किया है?

इस योजना के लॉच होने से सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रो को हुआ है इसलिए यह योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा लॉच किया गया है।

अमृत सरोवर स्कीम क्या है?

इस स्कीम को पानी की कमी को दूर करने के लिए लॉच किया गया है जिसमें तालाबों का निर्माण करके भूमि जल स्तर में वृद्धि करना, लोगो को कृषि कार्य के लिए जल आपूर्ति करना और व्यवसाय के अवसर प्रदान करना।

अमृत सरोवर योजना का logo क्या है?

अमृत सरोवर योजना

अमृत सरोवर योजना के logo पर योजना से संबंधित सभी जाज्कारी लिखी होती है जैसे की कार्य प्रांरभ होने की तिथि, ग्राम प्रधान का नाम, तकनीकी सहायक का नाम आदि जानकारी लिखी होती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *